स्कूल एफिलिएशन के आवेदन लंबित रखने पर संबंधित पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई

सीबीएसइ स्कूलों के एफिलिएशन प्राप्त करने के आवेदन और एनओसी की फाइल लंबित नहीं रखी जायेगी.

संवाददाता, पटना सीबीएसइ स्कूलों के एफिलिएशन प्राप्त करने के आवेदन और एनओसी की फाइल लंबित नहीं रखी जायेगी. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने हाल ही में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा है कि ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है कि सीबीएसइ से मान्यता के शिक्षा विभाग की ओर से निरीक्षण किये जाने के बाद जांच के लिए जिले में फाइल भेजने के बाद बिना कारण बताये कई-कई महीनों तक लंबित रखी जाती है. उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी फाइल बिना कारण या स्टेटस अपडेट किये हुए अगर लंबित रखी जाती है, तो संबंधित पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. इसके साथ ही शिक्षकों की वेतन संबंधी प्रक्रिया, खाद्यान्न आवंटन, स्कूली बच्चों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं से संबंधित मामले की फाइल बिना कारण अगर लंबित पायी जाती है, तो संबंधित जिला पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी. इस तरह का कोई भी आवेदन प्राप्त होने के बाद 15 दिनों में उसका फाइनल स्टेटस संबंधित पोर्टल पर साझा करना होगा. इसके साथ ही एक महीने में अपने कार्यों का निष्पादन करना होगा. इसके बाद भी अगर निरीक्षण में या बैठक में फाइलें लंबित पाने की शिकायत मिलती है, तो पदाधिकारियों को निलंबित भी किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ajay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >