संवाददाता, पटना. सोमवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जलजमाव को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. यदि तैयारियों में शिथिलता, लापरवाही या अनियमितता पायी गयी, तो उसे आपराधिक लापरवाही मानते हुए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. बता दें कि, सात फरवरी को प्रभात खबर ने ‘नौ विभागों ने 132 जगहों पर की खुदाई, पाइप का कनेक्शन व नाला टूटा’ हेडिंग से प्रमुखता से समस्या को उठाया था.
माॅनसून की तैयारी में लापरवाही पायी तो दोषी अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : डीएम

माॅनसून की तैयारी में लापरवाही पायी तो दोषी अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : डीएम
Copied link
सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जलजमाव को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.