पशुपालन की योजनाओं में सौ फीसदी लक्ष्य प्राप्त करें

पशु व मत्स्य संसाधन विभाग विभाग की प्रधान सचिव डॉ एन विजयलक्ष्मी ने सोमवार को विभाग की समीक्षा बैठक की.

संवाददाता, पटना पशु व मत्स्य संसाधन विभाग विभाग की प्रधान सचिव डॉ एन विजयलक्ष्मी ने सोमवार को विभाग की समीक्षा बैठक की. मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी की वित्तीय वर्ष 2023–24 और 2024–25 में स्वीकृत योजनाओं की जानकारी ली. योजनाओं के संचालन में आने वाली समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश दिया गया. कहा कि सभी योजनाओं में लक्ष्य का सौ फीसदी प्राप्त करें. वहीं, दूसरी ओर मत्स्य निदेशक ने कोशी परिक्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में कार्यरत योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने भी विभागीय योजनाओं को समय सीमा में सौ फीसदी पूर्ण करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >