हाइ मास्ट पोल लगाने के नाम पर 20.55 लाख गबन का आरोप, केस दर्ज

एक निजी कंपनी से हाइ मास्ट पोल लगाने के नाम पर 20.55 लाख रुपये गबन कर लिया गया.

संवाददाता, पटना एक निजी कंपनी से हाइ मास्ट पोल लगाने के नाम पर 20.55 लाख रुपये गबन कर लिया गया. इस संबंध में कंपनी के निदेशक राहुल कुमार ने एक अन्य निजी कंपनी पर पैसा गबन करने का आरोप लगाते हुए कदमकुआं थाने में केस दर्ज करा दिया है. राहुल कुमार ने पुलिस को दी गयी लिखित शिकायत में बताया है कि उनके कंपनी का कार्यालय कदमकुआं के नाला रोड में है. इस दौरान सीसीटीवी कैमरा का हाइ मास्ट पोल लगाने के लिए प्रोजेक्ट मिला. इसके बाद उन्होंने हाइ मास्ट पोल के लिए एक निजी कंपनी के निदेशक से संपर्क किया. साथ ही पोल के लिए 20.55 लाख रुपये का पेमेंट भी ऑनलाइन कर दिया गया. लेकिन दिये गये समय पर पोल नहीं पहुंचा तो उन्होंने संबंधित कंपनी के निदेशक को कॉल करना शुरू किया. लेकिन न तो उन्हें हाइ मास्ट पोल मिला है और न ही दी गयी रकम वापस मिली है. इधर, कदमकुआं थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपों के बाबत जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar prabhat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >