कैंपस : स्थापना दिवस के अवसर पर बॉस्केटबॉल मैच का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस सह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय बास्केटबॉल मैच का आयोजन किया गया.

संवाददाता, पटना

राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस सह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय बास्केटबॉल मैच का आयोजन किया गया. एबीवीपी पटना मध्य की ओर राजेंद्र नगर स्थित कोर्ट में मैच का आयोजन किया गया. मैच का शुभारंभ पटना मध्य के जिला संयोजक शिवम नयन ने किया. मैच में सभी खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ के भाग लेते हुए जीत हासिल की. दक्षिण बिहार प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री रोशन सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बिहार का नाम रोशन करने को कहा. धन्यवाद पंचायत शुक्ला के द्वारा किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पटना विभाग संयोजक रोशन शर्मा, प्रांत खेलो भारत संयोजक शशि कुमार, पटना महानगर की संगठन मंत्री प्रशांत कुमार और महानगर मंत्री प्रियरंजन सिंह मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >