बिहटा . बिहटा थाना क्षेत्र के श्री रामपुर बाजार में एक वृद्ध महिला से 50 हजार रुपये लूट लिया. यह घटना श्रीरामपुर बाजार स्थित इंडियन बैंक के बाहर हुई. बदमाशों ने महिला के चेहरे पर स्प्रे कर उसे बेहोश किया और फिर नकदी छीनकर फरार हो गये. पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला उषा देवी बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर बाहर आ रही थी. तभी दो युवकों ने उनका पीछा किया और बैंक परिसर से बाहर निकलते ही चेहरे पर स्प्रे कर दिया. स्प्रे के प्रभाव से महिला को चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गयी. इसी दौरान, अपराधियों ने महिला के पास से रुपयों से भरा बैग छीन लिया. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गये. महिला ने होश में आने पर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी.
महिला के चेहरे पर स्प्रे छिड़कर 50 हजार लूटे
बिहटा थाना क्षेत्र के श्री रामपुर बाजार में एक वृद्ध महिला से 50 हजार रुपये लूट लिया

महिला के चेहरे पर स्प्रे छिड़कर 50 हजार लूटे