Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार के इन 36 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए 20 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम

Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार में मानसून ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. अगले कुछ दिनों तक हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस से राहत मिलेगी.

Aaj Bihar Ka Mausam: बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को राज्य के 36 जिलों में येलो और 2 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा और प्रदेशभर में हल्की से तेज बारिश की संभावना बनी रहेगी.

उत्तर बिहार में भारी बारिश का अंदेशा

उत्तर बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने कहा है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है. पिछले 24 घंटे में सीवान, नालंदा, रक्सौल, बेतिया, समस्तीपुर, शिवहर और गोपालगंज में अच्छी बारिश हुई, जबकि राजधानी पटना में बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई. हालांकि, उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली.

मौसम विभाग ने ट्वीट कर दी जानकारी

बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर एरिया मजबूत बना हुआ है. इसकी वजह से प्रदेश में नमी का स्तर बढ़ा है और मानसून दोबारा सक्रिय हो गया है. यह सिस्टम 20 सितंबर तक असर दिखाएगा, जिसके चलते रुक-रुककर बारिश होती रहेगी. कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है.

सामान्य से 28% कम बारिश, किसान चिंतित

इस बार मानसून की सुस्ती ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. सितंबर के मध्य तक सामान्य रूप से बिहार में 906 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 650 मिमी बारिश हुई है. यानी करीब 28 प्रतिशत कम. इसका सीधा असर धान की रोपनी और खरीफ फसलों पर पड़ा है.

पटना का मौसम रहेगा सुहावना

राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक लगातार हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है. अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. बारिश से मौसम सुहावना बनेगा और उमस से राहत मिलेगी.

Also Read: Bihar Election 2025: महागठबंधन में CM फेस पर तेजस्वी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- सही वक्त पर जनता करेगी फैसला…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >