Aadhaar Card: सभी स्कूलों में 30 तक करना होगा आधार अपडेट, शिक्षा विभाग का आदेश

Aadhaar Card: शिक्षा विभाग से मिले निर्देश के बाद जिला शिक्षा कार्यालय ने जिले में स्थित सभी स्कूलों को 30 अक्टूबर तक कक्षा एक से 12वीं तक में नामांकित बच्चों का आधार इ-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया है.

Aadhaar Card: शिक्षा विभाग ने स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की जानकारी इ-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपडेट कराने की जिम्मेदारी जिला शिक्षा कार्यालय को सौंपी है. विभाग से मिले निर्देश के बाद जिला शिक्षा कार्यालय ने जिले में स्थित सभी स्कूलों को 30 अक्टूबर तक कक्षा एक से 12वीं तक में नामांकित बच्चों का आधार इ-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया है. जिला शिक्षा कार्यालय ने कहा है कि जिले के 95 प्रतिशत सरकारी स्कूलों के बच्चों का आधार अपडेट है. निजी स्कूल आधार अपडेट करने मे पीछे हैं. शिकायत मिली है कि बहुत सारे स्कूलों ने बिना आधार के बच्चों का नाम पोर्टल पर अंकित कर दिया है. जिन बच्चों का आधार नहीं बना है वे जिले में बने आधार केंद्र पर आधार कार्ड बना सकते हैं.

Aadhaar Card किया जायेगा रजिस्टर

Aadhaar Card रजिस्टर्ड कराने की गति काफी धीमी पायी गयी है. कक्षा एक 12वीं में पढ़ने वाले शत प्रतिशत बच्चों का आधार कार्ड रजिस्टर्ड कराने के लिए जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से नयी रणनीति के तहत कार्य किया जायेगा. इसके तहत अब कक्षावार बच्चों का आधार कार्ड रजिस्टर्ड किया जायेगा.

प्रक्रिया जारी

इसके लिए सभी प्रखंड पदाधिकारियों को कक्षावार स्कूलों से रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी गयी. 30 अक्टूबर तक सभी स्कूलों के हेडमास्टर को शिक्षा विभाग के यू-डायस पोर्टल पर बच्चों का डिटेल अपडेट करना होगा. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से Aadhaar Card बनाने के लिए जिले में 44 केंद्रों पर आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया जारी है.

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ पीड़ितों के खाते में भेजे 225 करोड़ रुपये, दीपावली से पहले किसानों को भी मुआवजा

Katihar Train Accident: कटिहार में ट्रेन हादसा, बारसोई और सुधानी के बीच चार चक्के हुए बेपटरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >