दोस्त की बाइक लेकर निकले युवक को ट्रक ने रौंदा, हंगामा

Patna News : गुरुवार की देर शाम फुलवारी शरीफ के विकास नगर का रहने वाला युवक मो इमरान दोस्त मो अतहर की बाइक लेकर निकला. वह जैसे ही मुख्य मार्ग पर पहुंचा, नया टोला में तेज रफ्तार पार्सल वैन ने उसे कुचल दिया.

फुलवारीशरीफ. गुरुवार की देर शाम फुलवारी शरीफ के विकास नगर का रहने वाला युवक मो इमरान अपने दोस्त मो अतहर की बाइक लेकर निकला जैसे ही मुख्य मार्ग पर पहुंच नया टोला में तेज रफ्तार पार्सल वैन ने उसे कुचल दिया. घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गयी. इमरान इलेक्ट्रिशियन का काम करता था और वह अत्यंत गरीब परिवार का लड़का था. इधर मुआवजे की मांग को लेकर लोग आक्रोशित हो गये और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी. घटना के सूचना मिलने है मौके पर पहुंचे फुलवारी शिव थाना पुलिस ने लोगों को समझाया हालांकि करीब डेढ़ घंटे बाद सड़क जाम समाप्त हो गया और पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स अस्पताल भेज दिया. पुलिस व प्रशासनिक अफसर ने आश्वासन दिया कि नियम अनुसार मिलने वाले सभी सरकारी सहायता दिलाया जायेगा. हादसे के बाद ट्रक को जब्त कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >