ट्रैक पार कर रही युवती ट्रेन की चपेट में आयी, हुई मौत

घर से सब्जी खरीदने के लिए निकली युवती की रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी.

प्रतिनिधि, पटना सिटी घर से सब्जी खरीदने के लिए निकली युवती की रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की सुबह पटना साहिब स्टेशन के अप लाइन में मोकामा से पटना जाने वाली फास्ट पैसेंजर ट्रेन से पोल संख्या 534/5 के पास हुई है. जीआरपी पुलिस ने बताया कि बेगमपुर स्थित जगदेव पार्क के समीप किराये के मकान में रहने वाली सुधा कुमारी उर्फ देवी की मौत ट्रेन से कट कर हुई है. मृतका का भाई नीरज कुमार हॉकर्स है. वह अखबार वितरण कार्य करता है. बताया जाता है कि स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो से ट्रेन खुल कर आगे बढ़ी, इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करने के क्रम में सुधा ट्रेन की चपेट में आ गयी. हादसे के बाद ट्रेन रुक गयी. इसी बीच स्टेशन प्रबंधक उपेंद्र कुमार ने रेल पुलिस को लिखित सूचना दी. इसके बाद पुलिस पहुंची और ट्रैक से शव को हटाया. इस दौरान लगभग आधा घंटा तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >