सड़क निर्माण के लिए लहलहाती फसल पर चलाया बुलडोजर

भारत माला प्रोजेक्ट की तहत कच्ची दरगाह शुकुलपुर से सिक्स लेन से सैयदनपुर सिक्स लेन होकर औरंगाबाद जाने वाली सड़क निर्माण को लेकर अधिकृत की गयी जमीन पर गुरुवार को किसानों की लहलहाती फसल बुलडोजर से रौंद दी गयी

प्रतिनिधि, फतुहा

भारत माला प्रोजेक्ट की तहत कच्ची दरगाह शुकुलपुर से सिक्स लेन से सैयदनपुर सिक्स लेन होकर औरंगाबाद जाने वाली सड़क निर्माण को लेकर अधिकृत की गयी जमीन पर गुरुवार को किसानों की लहलहाती फसल बुलडोजर से रौंद दी गयी. इधर फतुहा और पटना सदर के गुलमाहिया बाग के किसानों ने बिना नोटिस फसल नष्ट करने का विरोध किया. किसान रामानंद प्रसाद और विकास कुमार का कहना था कि भारत माला प्रोजेक्ट में किसानों की जमीन के अधिकरण का मामला कमिश्नर कोर्ट में लंबित है. उसके बाद भी जिला प्रशासन जबरन किसानों की लहलहाती फसल पर बुलडोजर चलाकर जमीन अधिकरण कर रहा है जो गलत है. बुलडोजर अभियान का विरोध कर रहे कई किसानों को कुछ देरी के लिए हिरासत में लेकर छोड़ दिया गया. वहीं किसानों का कहना है कि जबतक हम किसानों और बटाईदार किसानों की फसल और जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक जमीन अधिग्रहण का विरोध किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >