Video: "मुझे जिंदगी नहीं जीनी…" कहकर मुस्कुराई और हमेशा के लिए चली गई, पटना में 22 साल की विवाहिता ने की खुदकुशी

Patna Suicide News: पटना के बाढ़ इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 22 वर्षीय विवाहिता गुड़िया कुमारी ने आत्महत्या कर ली. मौत से पहले उसने मुस्कुराते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें कहा कि उसे किसी से कोई परेशानी नहीं है, लेकिन वह अब जिंदगी नहीं जीना चाहती.

Patna Suicide News: पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के बड्डूपुर गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. 22 वर्षीय गुड़िया कुमारी ने गुरुवार देर रात आत्महत्या कर ली. लेकिन उससे पहले उसने मुस्कुराते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने खुद की मर्जी से यह कदम उठाने की बात कही है. गुड़िया की आत्महत्या की यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है, क्योंकि न तो परिवार में कोई विवाद था और न ही तनाव की कोई जानकारी है.

वीडियो में बोली- “मुझे जिंदगी नहीं जीनी”

गुड़िया ने अपने मोबाइल फोन से 44 सेकेंड का एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने साफ कहा कि उसे किसी से कोई परेशानी नहीं है. वह वीडियो में कहती है, “मैं अपनी जान खुशी से दे रही हूं. मुझे किसी से कोई प्रॉब्लम नहीं है- न मायके से, न ससुराल से. मम्मी-पापा, सास-ससुर, आप लोगों ने बहुत प्यार दिया, फिर भी मैं ये कदम उठा रही हूं. मुझे माफ कर दीजिएगा. मैं अब जिंदगी नहीं जीना चाहती.”

इस वीडियो ने परिवार और पुलिस दोनों को हैरान कर दिया है.

शादी को एक साल हुआ था, पति मुंबई में करता है काम

गुड़िया की शादी एक साल पहले शेखपुरा जिले के बटोहरा गांव के संतोष कुमार से हुई थी. संतोष इस समय मुंबई में एक निजी कंपनी में कार्यरत है. गुरुवार की रात गुड़िया ने परिजनों के साथ खाना खाया, सीरियल देखा और फिर अपने कमरे में चली गई. शुक्रवार सुबह जब वह देर तक बाहर नहीं निकली, तो परिवार ने दरवाजा खटखटाया. अंदर का दृश्य देख सब स्तब्ध रह गए. गुड़िया पंखे से फंदा लगाकर झूल रही थी.

8 जून को थी बहन की शादी, दो दिन पहले मिला था निमंत्रण

परिजनों का कहना है कि गुड़िया मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ थी और वह 8 जून को फुफेरी बहन की शादी में शामिल होने की तैयारी भी कर रही थी. इस बात से भी आत्महत्या की वजह और रहस्यमय लगने लगी है. चचेरे भाई मिथुन कुमार ने कहा कि कभी किसी बात को लेकर वह परेशान नहीं दिखी.

पुलिस ने जब्त किया मोबाइल, वीडियो से खुला मामला

पंडारक थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुड़िया का मोबाइल जब्त किया, जिसमें सुसाइड से पहले का वीडियो मिला. थाना अध्यक्ष साधना कुमारी ने बताया कि परिवार में किसी तरह का विवाद नहीं मिला है और मामले की गहन जांच की जा रही है.

Also Read: पीएम मोदी ने किया पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन, यात्रियों को मिलेंगी ये अत्याधुनिक सुविधाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >