26 मई को सोनिया गांधी से दिल्ली में मिलेंगे लालू प्रसाद

पटना: विपक्षी एकता और पटना में आयोजित होनेवाली रैली के सिलसिले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे. इसके लिए लालू प्रसाद 26 मई को दिल्ली जायेंगे. इस दौरान लालू यादव कांग्रेस अध्यक्ष को पटना में 27 अगस्त को आयोजित रैली में भाग लेने का न्योता भी […]

पटना: विपक्षी एकता और पटना में आयोजित होनेवाली रैली के सिलसिले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे. इसके लिए लालू प्रसाद 26 मई को दिल्ली जायेंगे. इस दौरान लालू यादव कांग्रेस अध्यक्ष को पटना में 27 अगस्त को आयोजित रैली में भाग लेने का न्योता भी देंगे. साथ हीसोनिया गांधी से आगामी राष्ट्रपति चुनाव पर भी विमर्श करेंगे.

बिहार सरकार ने आरबीआइ के साफ्टवेयर के जरिए ट्रेजरी से सीधे खाते में भुगतान को मंजूरी दी

कांग्रेस अध्यक्षसोनियागांधी के साथ बात के लिए राजद प्रमुख का समय अभी तक निर्धारित नहीं हुआ है. दिल्ली पहुंचने के बाद ही मुलाकात का समय तय होगा. जानकारी के मुताबिक दस दिन पहले भी दोनों नेताओं के मुलाकात को लेकर समय तय किया गया था. उस समय सोनिया गंधी के अस्वस्थ्य होने के कारण मुलाकात नहीं हो सका.

गांधीजी के विचारों में ही समाधान, उनकी बातें आज भी प्रासांगिक : नीतीश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >