पटना : बिहार के सीमांचल के जिलों में मौसम का रूख खतरनाक हो सकता है. विभाग की ओर से ऐसी संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग नेआज पटना में आंशिक तौर पर बादल छाये रहने, गया और भागलपुर में आमतौर पर बादल छाये रहने तथा पूर्णिया में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जतायी है. पूर्णिया और आसपास के इलाकों में बादल के गरजने-बरसने के अलावा भारी बारिश भी होने की बात कही जा रही है. हालांकि,पटना में बुधवारको अधिकांश स्थानों पर बारिश और आंधी के कारण लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की.
पटना स्थित मौसम कार्यालय में ड्यूटी अफसर संदीप कुमार ने बताया कि गया जिला में बुधवार को अपराहन 3.38 से 3.40 तक उत्तर-पश्चिम दिशा में आयी तेज आंधी की गति करीब 76 किलोमीटर प्रति घंटा रही और इस दौरान 15.8 मिलीमीटर वर्षा भी हुई. गया में तेज गति से आयी आंधी के कारण जिले में अधिकतम तापमान जो किमंगलवार को 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था तापमान में करीब 15 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से यह 23.9 के स्तर पर आ गया. उन्होंने बताया कि बुधवार अपराहन करीब दो बजे पटना में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की दर से तेज हवा चली और पटना में आज नाममात्र बारिश भी हुई.
संदीप ने बताया कि बुधवार को बिहार के भागलपुर, पूर्णिया, सुपौल, सारण और मुजफ्फरपुर जिलों में क्रमश: 19 मिमी, 09 मिमी, 03 मिमी, 11 मिमी और 07 मिमी वर्षा रिकार्ड किया गया. मौसम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार की राजधानी पटना काबुधवारको अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.
यह भी पढ़ें-
VIDEO : मौसम की मार ने तोड़ दी बिहार के लीची और आम के किसानों की कमर, देखें क्या हुआ हाल
