अगर आप जानते है जोड़-घटाव तभी देख सकेंगे पीएनआर स्टेटस

पटना : रेलवे की वेबसाइट पर पीएनआर स्टेटस चेक करना है, तो इसके लिए जोड़-घटाव जानना जरूरी होगा. अब बिना जोड़-घटाव के अपने बुक टिकट का सही स्टेटस नहीं जान सकेंगे. इसको लेकर रेलवे के सेंटर फॉर इंफॉर्मेशन सिस्टम (क्रिस) ने रेलवे रिजर्वेशन की वेबसाइट में बदलाव किया है, ताकि रिजर्वेशन वेबसाइट को आसानी से […]

पटना : रेलवे की वेबसाइट पर पीएनआर स्टेटस चेक करना है, तो इसके लिए जोड़-घटाव जानना जरूरी होगा. अब बिना जोड़-घटाव के अपने बुक टिकट का सही स्टेटस नहीं जान सकेंगे.
इसको लेकर रेलवे के सेंटर फॉर इंफॉर्मेशन सिस्टम (क्रिस) ने रेलवे रिजर्वेशन की वेबसाइट में बदलाव किया है, ताकि रिजर्वेशन वेबसाइट को आसानी से लोग हैंडल कर सकें. गौरतलब है कि रिजर्वेशन वेबसाइट पर पीएनआर चेक करने को लेकर कैप्चा बॉक्स में अल्फाबेट और अंक दोनों अलग-अलग या फिर दोनों एक साथ दर्ज करने पड़ रहे थे, जिससे पीएनआर स्टेटस चेक करनेवाले लोगों को परेशानी होती थी.
यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने अपने सॉफ्टवेयर में बदलाव करते हुए उसे आसान किया है. कैप्चा बॉक्स में जोड़ या घटाव की सही जानकारी दर्ज करते ही पीएनआर के सही स्टेटस की जानकारी मिल जायेगी. रेलवे ने पीएनआर स्टेटस जानने की नयी व्यवस्था लागू भी कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >