बिहार : अगले 24 घंटे में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना

पटना : बिहार में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना के साथ आज प्रदेश में सबसे अधिक 38.9 डिग्री सेल्सियस तापमान गया जिला में रिकार्ड किया गया. पटना स्थित मौसम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश में आज गया जिले में सबसे अधिक तापमान 38.9 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री रिकार्ड […]

पटना : बिहार में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना के साथ आज प्रदेश में सबसे अधिक 38.9 डिग्री सेल्सियस तापमान गया जिला में रिकार्ड किया गया. पटना स्थित मौसम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश में आज गया जिले में सबसे अधिक तापमान 38.9 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री रिकार्ड किया गया.

प्रदेश की राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. बिहार के अन्य प्रमुख जिलों भागलपुर और पूर्णिया में अधिकतम तापमान क्रमश: 37.4 और 34.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 20.0 और 19.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

प्रदेश में अगले 24 घंटे के मौसम पूर्वानुमान में पटना, गया, भागलपुर एवं पूर्णिया में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जतायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >