नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के दावेदार : वशिष्ठ नारायण सिंह

पटना: बिहार विधानसभा में बजट भाषण के दौरान दो विधायकों ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री की दावेदारी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिया. विधायकों का कहना था कि 2019 में होनेवाले लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार होंगे. नगर विकास एवं आवास विभाग के बजट भाषण में सबसे […]

पटना: बिहार विधानसभा में बजट भाषण के दौरान दो विधायकों ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री की दावेदारी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिया. विधायकों का कहना था कि 2019 में होनेवाले लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार होंगे.

नगर विकास एवं आवास विभाग के बजट भाषण में सबसे पहले राजद के महेश प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री का सबसे बड़ा दावेदार बताया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की लोकप्रियता के कारण पूरे देश में 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री का उम्मीदवार मान लिया है.

इसी तरह जदयू के विधायक वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि बिहार का बेटा देश के प्रधानमंत्री का दावेदार है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री की दावेदारी में सबसे आगे चल रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >