हाजीपुर : गांधी सेतु पर रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में गिरा हाइवा, खोजबीन जारी

पटना : बिहार में पटना-हाजीपुर के बीच गंगा नदी के उपर बने गंगाब्रिज पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है. गंगा ब्रिज को पार करते हुए एक हाइवा रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरा. हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर डूबी गाड़ी की तलाशमेंजुट गयी है. […]

पटना : बिहार में पटना-हाजीपुर के बीच गंगा नदी के उपर बने गंगाब्रिज पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है. गंगा ब्रिज को पार करते हुए एक हाइवा रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरा. हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर डूबी गाड़ी की तलाशमेंजुट गयी है.

जानकारीके मुताबिक तेज गति से आ रही हाइवा सेतु के पाया संख्या 34 को तोड़ते हुए गंगा में जा गिरा. घटना गंगाब्रिज थानाक्षेत्र में घटी है. हादसे के बाद सेतु पर आवागमन में असर पड़ा है.वहीं दुर्घटना के बाद एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है.बतायाजाताहै कि हाइवा काफी तेज गति से आ रही थी और ड्राइवर ने संतुलन खो दिया. जिसकी वजह से यह हादसा हुआ. हादसे के बाद गंगा में हाइवा की खोज शुरू कर दी गयी है.जानकारीके मुताबिक ड्राइवर और खलासी भी गाड़ी के साथ हीगंगानदी में डूब गए हैं. जिनकी तलाश जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >