बिहार : मनेर में ग्रामीण चिकित्सक की गोली मार कर हत्या

मनेर :बिहारमें पटना से सटे मनेर थाना क्षेत्र की टाटा कॉलोनी के नजदीक बुधवार की शाम बाइक सवार अपराधियों ने ग्रामीण चिकित्सक की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देकर बाइक सवार अपराधी मौके का फायदा उठा कर आराम से निकल गये. चिकित्सक की मौत के बाद परिजनों के बीच चीत्कार मच […]

मनेर :बिहारमें पटना से सटे मनेर थाना क्षेत्र की टाटा कॉलोनी के नजदीक बुधवार की शाम बाइक सवार अपराधियों ने ग्रामीण चिकित्सक की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देकर बाइक सवार अपराधी मौके का फायदा उठा कर आराम से निकल गये. चिकित्सक की मौत के बाद परिजनों के बीच चीत्कार मच गया. मनेर पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रखी है.

बताया जाता है कि टाटा कॉलोनी निवासी ग्रामीण चिकित्सक काशी यादव (50 वर्ष) बुधवार की शाम करीब छह बजे अपने क्लिनिक के बाहर एनएच 30 के किनारे कुरसी लगा कर अकेले बैठे हुए थे. इसी बीच एक बाइक पर सवार दो अपराधी उनके पास आये और ताबड़तोड़ उनके ऊपर गोलियां बरसा दीं. चिकित्सक को दो गोलियां सीने में और एक गोली सिर में लगी. गोलियां लगते ही वे कुरसी से गिर पड़े.

मौके का फायदा उठा कर बाइक सवार दोनों अपराधी बिहटा के ओर तेजी से निकल गये. गोलियों की आवाज सुन कर आसपास व गांव के लोग दौड़े. खून से लथपथ घायल ग्रामीण चिकित्सक को ग्रामीणो व परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए पटना के एक निजी क्लिनिक में ले गये. जहां डाॅक्टरों ने ग्रामीण चिकित्सक काशी यादव को मृत घोषित कर दिया. परिजनों के बीच दहशत बना हुआ है.

सूचना पर पहुंची मनेर पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है. बता दें कि एक साल पहले भी दो अपराधियों ने उक्त जगह पर ही ग्रामीण चिकित्सक के ऊपर गोलीबारी कर जानलेवा हमला किया था, जिसमें एक गोली पेट में लगने से वे घायल हो गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >