लालू बोले, यूपी में अखिलेश की जीत तय, फिर बीजेपी का हाेलिका दहन होगा

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने यूपी चुनाव के मद्देनजर एक बार फिर भाजपा परनिशाना साधा है. लालू प्रसाद ने होली मनाये जाने को लेकर पूछेगयेसवालके जवाबमें कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश की जीत तय है, उसके बादभाजपा का होलिका दहन होगा. इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद […]

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने यूपी चुनाव के मद्देनजर एक बार फिर भाजपा परनिशाना साधा है. लालू प्रसाद ने होली मनाये जाने को लेकर पूछेगयेसवालके जवाबमें कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश की जीत तय है, उसके बादभाजपा का होलिका दहन होगा.

इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को कहा था उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव देश का चुनाव है. यह चुनाव भारत के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह का भी भविष्य तय करेगा. यूपी में चुनाव प्रचार अभियान से लौटे लालू ने कहाथा कि प्रधानमंत्री वहां घटिया स्तर की बात कर रहे हैं. वह अब गधा की खूबियां बता रहे हैं. गधा तो कभी-कभी बोलता है, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री 24 घंटे बोलते रहते हैं, किसी की सुनते नहीं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >