मुंबई-पटना-मुंबई होली स्पेशल :ट्रेन संख्या 01175 छत्रपति शिवाजी टर्मिनल-पटना स्पेशल ट्रेन 13 मार्च को छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से दिन 1:30 बजे खुलेगी और 14 मार्च को रात्रि 11:00 बजे पटना पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 01176 पटना-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल स्पेशल 15 मार्च को पटना से सुबह 7:30 बजे खुलेगी और 16 मार्च को 2:30 बजे छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 01173 सीएसटी-पटना होली स्पेशल 9 मार्च को सीएसटी से रात्रि 11:55 बजे खुलेगी और 11 मार्च को सुबह 10:00 बजे पटना पहुंंचेगी. ट्रेन संख्या 01174 पटना-सीएसटी 11 मार्च को पटना से 12:45 बजे खुलेगी और 12 मार्च को शाम 3:30 बजे छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पहुंचेगी.
आनंद विहार-पटना-आनंद विहार एक्सप्रेस : ट्रेन संख्या 04412 आनंद विहार-पटना होली स्पेशल ट्रेन आनंद विहार से नौ व 11 मार्च को रात्रि 11:00 बजे खुलेगी और अगले दोपहर 2:00 बजे पटना पहुंंचेगी. ट्रेन संख्या 04411 पटना-आनंद विहार स्पेशल 10 व 12 मार्च को पटना से शाम 4:00 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 7:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.
अंतिम दर तक पहुंचा फ्लेक्सी फेयर : डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में पटना तक एसी-थर्ड का किराया 2,295 और सेकेंड एसी का किराया 3,380 रुपया हो गया है. वहीं, दिल्ली-पटना राजधानी में किराया 2,215 रुपये और 3,300 रुपये हो गया है.
पटना : होली में अगर ट्रेन की टिकटें नहीं मिल रही हैं, तो परेशान न हों. सस्ते में हवाई टिकट का विकल्प बचा है. दिल्ली से पटना के लिए हवाई टिकट 6,500 रुपये में उपलब्ध हैं. होली के पहले 11 और 12 मार्च को सस्ते टिकट खरीदे जा सकते हैं. हालांकि, शुरुआत की सस्ती टिकटें बिक चुकी हैं. सबसे ज्यादा औसत कीमत की टिकटें इंडिगो एयरलाइंस की बची हैं, जिसे बुक किया जा सकता है. एयर इंडिया और जेट एयरवेज की टिकटों की बुकिंग भी करायी जा सकती हैं.
