पटना : गांधी सेतु के डाउन स्ट्रीम यानि पूरब भाग में बने पीपा पुल पर 18 फरवरी से आवाजाही शुरू होगी. पीपा पुल तैयार कर लिया गया है. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव पीपा पुल का उद्घाटन करेंगे. पीपा पुल के चालू होने से उत्तर व दक्षिण बिहार के बीच चार चक्का वाहनों के आवागमन को लेकर सहूलियत होगी. पीपा पुल का उद्घाटन समारोह 18 फरवरी को दोपहर में हाजीपुर साइड में पाया संख्या एक के समीप तेरसिया में होगा.
गांधी सेतु पर वाहनों के दबाव व जीर्णोद्धार को लेकर होनेवाले काम में सहूलियत के लिए पीपा पुल बनाने का निर्णय लिया गया. पीपा पुल बन कर तैयार है. अभी एक पीपा पुल तैयार हुआ है. इसके बाद अब उसके बगल में दूसरा पीपा पुल का भी निर्माण शुरू होगा. फिलहाल तैयार एक पीपा पुल से ही आने-जाने की व्यवस्था होगी. लगभग एक साल में पीपा पुल तैयार हुआ है. लगभग डेढ़ किलोमीटर पीपा पुल के दोनों ओर सड़क निर्माण काम पूरा हो गया है.
