बिहार बजट को कैबिनेट की मंजूरी, अब तक सबसे बड़ा बजट आकार

पटना : राज्य सरकार ने आगामी 23 फरवरी से आरंभ हो रहे बजट सत्र के दौरान पेश किये जाने वाले राज्य के बजट को मंजूरी दे दी है. कैबिनेट की बुधवार को हुई विशेष बैठक में 2017-18 के लिए करीब एक लाख 66 हजार करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति प्रदान की गयी. बताया गया […]

पटना : राज्य सरकार ने आगामी 23 फरवरी से आरंभ हो रहे बजट सत्र के दौरान पेश किये जाने वाले राज्य के बजट को मंजूरी दे दी है. कैबिनेट की बुधवार को हुई विशेष बैठक में 2017-18 के लिए करीब एक लाख 66 हजार करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति प्रदान की गयी. बताया गया है कि बजट में गैर योजना मद में इस साल 86 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. राज्य सरकार का अब तक का यह सबसे बड़ा बजट आकार होगा.

चालू वित्तीय वर्ष में 1.44 लाख करोड़ का बजट रहा है. बजट प्रस्ताव के साथ ही अगले वित्तीय वर्ष के लिए वार्षिक योजना आकार को भी मंजूरी दी गयी है. कैबिनेट की बैठक में मात्र एक ही एजेंडा निर्धारित था. एक दिन पहले ही मंगलवार को कैबिनेट की नियमित बैठक हुई थी, जिसमें 39 एजेंडे पर मुहर लगी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >