पटना : बिहार में एसएससी की परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले मेंनीतीश सरकार ने आज बड़ा फैसला लिया है. आयोग के तरफ से पर्चा लीक के मामले को महज अफवाह ठहराये जाने से उलटमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसमामलेमें जांच के आदेश दिये. सोमवार को संवाद कार्यक्रम के दौरान जब सीएमनीतीश से इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह और डीजीपी पीके ठाकुर खुद करेंगे.
इससे पहले बीएसएससी की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने कीखबरों के बीच आज नाराज छात्रों ने आयोग के कार्यालय के बाहरप्रदर्शन करते हुए जमकर उत्पात मचाया. सैकड़ों की संख्या में विभिन्न छात्र संगठनों से जुड़े युवा आयोग केकार्यालय जा पहुंचे. जानकारी के मुताबिक इस दौरान छात्रों ने बिहार एसएससी के सचिव परमेश्वर राम को निशाना बनाया और उनके साथ मारपीट की.इसकेसाथही उग्र छात्रों ने पूर्व सीएम राबड़ी देवी के काफिले कोभी रोकने का प्रयास करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. हालांकि पुलिसकी कार्रवाई केबाद वहांसे काफिला रवाना हो पाया.
आज सुबह में छात्रों के विरोध को देखते हुए पहले से ही आयोग के दफ्तर को पुलिस छावनी में बदल दिया गया था लेकिन बावजूद इसके सचिव छात्रों के कहर से बचने में नाकामयाब रहे. बतायाजाताहै कि झड़प के दौरान पुलिस को भी छात्रों को नियंत्रित करने के लिये बल का प्रयोग करना पड़ा. छात्रों ने इस दौरान दफ्तर का गेट भी तोड़ दिया और जमकर नारेबाजी की. छात्राें की ओर से किये गये हंगामे के बाद से कार्यालय में स्थिति तनावपूर्ण बन गयी.
प्राप्त सूचना के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में एक छात्र को लिया हिरासत में लिया है. वहीं प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर आक्रोशित छात्रों ने तारेगना रेलवे स्टेशन परभी विरोध प्रदर्शन किया. वहीं शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने परीक्षा मामले पर कहा कि पटनाडीएम को जांच के लिए कहा गया है, रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई.
मालूम हो कि रविवार को बिहार एसएससी की परीक्षा का पर्चा लीकहोने की खबरकेबाद छात्रों ने आयोग की कार्यशैली पर सवाल खड़े किये थे. वहीं आयोग के अधिकारियों ने इसे महज अफवाह बताते हुए इस मामले से पल्ला झाड़ लिया था. बिहार में लगातार दूसरे रविवार को भी एसएससी की परीक्षा के दौरान पर्चा लीक हुआ है लेकिन आयोग की तरफ से अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गयी है.
