JDU-RJD को तगड़ा झटका, पार्टी से जुड़े 125 वकीलों ने थामा भाजपा का दामन

पटना : बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने जदयू के यूपी चुनाव को लेकर लिए गये फैसले पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि यूपी में जदयू को अपनी हैसियत का एहसास हो गया है. राय ने कहा कि जदयू यह जानती है कि वहां सभी सीटों पर उसकी जमानत जब्त हो जायेगी. […]

पटना : बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने जदयू के यूपी चुनाव को लेकर लिए गये फैसले पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि यूपी में जदयू को अपनी हैसियत का एहसास हो गया है. राय ने कहा कि जदयू यह जानती है कि वहां सभी सीटों पर उसकी जमानत जब्त हो जायेगी. नित्यानंद राय ने जदयू के उस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें जदयू ने यूपी में उस फैसले पर तंज कसा है जिसमें पार्टी यूपी में अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारेगी. इतना ही नहीं किसी के लिए जदयू के नेता प्रचार भी नहीं करेंगे.

वहीं दूसरी ओर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के नेतृत्व में जदयू और राजद के अधिवक्ता प्रकोष्ठ से जुड़े 125 हाइकोर्ट के वकीलों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है. बताया जा रहा है कि यह जदयू राजद के लिये बड़ा झटका है. सभी वकील जदयू और राजद में किसी ना किसी पद पर पदाधिकारी थे. सभी वकीलों ने बीजेपी में अपनी आस्था जतायी है. इस मौके पर मीडिया से बातचीत में नित्यानंद राय ने कहा कि शरद यादव का बेटी की तुलना वोट से करना गलत है. जबकि केसी त्यागी ने अपनी एक प्रतिक्रिया में कहा कि बीजेपी के नेतृत्व से हमें आशंका है कि सामान नागरिक संहिता को थोप सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
JDU
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >