वैद्य पर भड़के लालू, कहा- बिहार में रगड़-रगड़ के धोया, कुछ धुलाई बाकी जो अब यूपी करेगा

पटना : यूपी चुनाव से पहले आरएसएस प्रवक्ता मनमोहन वैद्य की ओर से आरक्षण खत्म करने संबंधी दिये गये बयान पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने आज ट्वीट कर तीखी प्रतिक्रिया दी है. लालू प्रसाद ने ट्वीट में लिखा है कि मोदी जी आपकेआएसएसके प्रवक्ता आरक्षण पर फिर अंट-शंट बके है. भाजपा पर हमला करते […]

पटना : यूपी चुनाव से पहले आरएसएस प्रवक्ता मनमोहन वैद्य की ओर से आरक्षण खत्म करने संबंधी दिये गये बयान पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने आज ट्वीट कर तीखी प्रतिक्रिया दी है. लालू प्रसाद ने ट्वीट में लिखा है कि मोदी जी आपकेआएसएसके प्रवक्ता आरक्षण पर फिर अंट-शंट बके है. भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने आगे लिखा है, बिहार में रगड़-रगड़ के धोया, शायद कुछ धुलाई बाकी रह गयी थी जो अब यूपी जमकर करेगा.

राजद सुप्रीमो ने अपने अगले ट्वीट में लिखा है, आरएसएस पहले अपने घर में लागू सौ फीसदी आरक्षण की समीक्षा करें. कोई गैर स्वर्ण पिछड़ा, दलित व महिला आजतक संघ प्रमुख क्यों नही बने है? बात करते है. लालू प्रसाद ने आगे कहाकि आरक्षण संविधान प्रदत्त अधिकार है.आरएसएस जैसे जातिवादी संगठन की खैरात नहीं है. इसे छिनने की बात करने वालों को औकात में लाना मेरे वर्गों को आता है.

उल्लेखनीय है कि आरएसएस प्रवक्ता मनमोहन वैद्य ने आरक्षण खत्म करने की वकालत करतेहुए कहा कि आरक्षण के नाम पर सैकड़ों साल तक लोगों को अलग करके रखा गया, जिसे खत्म करने की जिम्मेदारी हमारी है. आरक्षण देने से अलगाववाद को बढ़ावा मिलता है. आरक्षण के बजाय अवसर को बढ़ावा देना चाहिए. बतादें कि बिहार चुनाव से पहले मोहन भागवत ने ऐसा ही बयान दिया था जो मुद्दा बना था. इसके बाद खुद प्रधानमंत्री मोदी को सामने आकर कहना पड़ा था कि आरक्षण कोई हाथ भी नहीं लगाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >