बिहार की तरह यूपी से भाजपा को खदेड़ देंगे अखिलेश : मीसा भारती

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर आज कहा है कि बिहार की तरह अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश से भीभाजपा को खदेड़ देंगे. मीसा भारती ने कहा कि यूपी में सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेगी, उन्हें इसकी जानकारी मिल रही है.उन्होंने कहाकि […]

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर आज कहा है कि बिहार की तरह अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश से भीभाजपा को खदेड़ देंगे. मीसा भारती ने कहा कि यूपी में सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेगी, उन्हें इसकी जानकारी मिल रही है.उन्होंने कहाकि मुलायम सिंह यादव से उनका पारिवारिक रिश्ता है.

मीसा भारती बिहटा में राजद कार्यकर्ताओं के साथ आगामी 21 जनवरी को होने वाले मानव श्रृंखला की तैयारियों का जायजा लेने आयी थी. यहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. राज्य सभा सांसद बनने के बाद वो पहली बार कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रही थी.इस दौरान मीसा भारती ने कहा कि सपा में विवाद अब खत्म हो चुका है और सब ठीकठाक है. इस बार भी वहां अखिलेश की ही सरकार बनेगी और उनके नेतृत्वमें समाजवादी पार्टी को वहां चुनाव में अच्छे परिणाम मिलेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >