पटना : बाढ़ में ट्रैक्टर पलटने से 3 युवकों की मौत

पटना : बिहार की राजधानी पटना से सटे बाढ़ में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक एक ट्रैक्टर ट्रैक्टर के इंजन वाले भाग पर बैठे हुए थे. तभी अचानक ट्रैक्टर पलट गया और उसपर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना बिंद रोड की […]

पटना : बिहार की राजधानी पटना से सटे बाढ़ में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक एक ट्रैक्टर
ट्रैक्टर के इंजन वाले भाग पर बैठे हुए थे. तभी अचानक ट्रैक्टर पलट गया और उसपर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना बिंद रोड की बतायी जा रही है. घटना के बाद भारी संख्या में स्थानीय लोग वहां जमा हो गये. वहीं दूसरी ओर सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस की मानें तो सूचना मिलते ही एएसपी मनोज तिवारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. मामले की जांच की जा रही है कि आखिर ट्रैक्टर अचानक कैसे पलटा. SDM ने की मृतकों के परिजनों को 4 लाख के मुआवजे की घोषणा की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >