दलाई लामा आज पटना आयेंगे

पटना : तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा बुधवार को पटना पहुुंचेंगे. वह दोपहर 12 बजे इंडिगो विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और सबसे पहले मुख्यमंत्री के 1-अणे मार्ग स्थित आवास पर जायेंगे. वहां बोधगया से लाये गये बोधि वृक्ष का रोपण व प्रार्थना होगी. इसके बाद वह सात, सर्कुलर रोड स्थित सीएम आवास में बोधि वृक्ष […]

पटना : तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा बुधवार को पटना पहुुंचेंगे. वह दोपहर 12 बजे इंडिगो विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और सबसे पहले मुख्यमंत्री के 1-अणे मार्ग स्थित आवास पर जायेंगे. वहां बोधगया से लाये गये बोधि वृक्ष का रोपण व प्रार्थना होगी. इसके बाद वह सात, सर्कुलर रोड स्थित सीएम आवास में बोधि वृक्ष को देखेंगे. फिर बुद्ध स्मृति पार्क जायेंगे, जहां वह मुख्यमंत्री साथ विशेष पूजा में शामिल होंगे और आनंद बोधि वृक्ष का रोपण करेंगे. इसके बाद वह राज्य सरकार के विशेष विमान से बोधगया रवाना हो जायेंगे. वहां वह तिब्बती मंदिर जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >