लालू ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- अगर गरीबी देखी होती तो...

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने नोटबंदी के फैसले पर सोमवार को एक बारफिर ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. राजद सुप्रीमो ने अपने ट्वीट में लिखा है कि तथाकथित चायवाले ने अगर गरीबी देखी होती तो गरीब का दर्द करीब से समझते, उल्टा उन्होंने तो गरीबों के गले पर ही […]

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने नोटबंदी के फैसले पर सोमवार को एक बारफिर ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. राजद सुप्रीमो ने अपने ट्वीट में लिखा है कि तथाकथित चायवाले ने अगर गरीबी देखी होती तो गरीब का दर्द करीब से समझते, उल्टा उन्होंने तो गरीबों के गले पर ही पैर रख दिया हैऔर गरीब मर रहा है.

अपने एक अन्य ट्वीट में राजद सुप्रीमो ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार परहमलातेजकरतेहुये लिखा है कि पीआर निर्देशकों के सहारे देश नहीं चलता. अब प्रचार सुख से बाहर निकल, गरीबों का दुःख सांझा कीजिये.साथहीउन्होंने कहा कि याद रखिये, गरीबों की हाय से कोई नहीं बच सकता.

गौर हो कि नोटबंदी के फैसले के खिलाफ राजद सुप्रीमाे लालू प्रसाद ने इससे पहले की ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुये केंद्र सरकार से इस फैसले को वापस करने की मांग कर चुके है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >