लालू के घर सुबह-सुबह पहुंचे रामदेव, साथ में लिया चाय का आनंद

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आज बाबा रामदेव के साथ सुबह की चाय पी. इस दौरान दोनों में काफी गहरी बातचीत हुई. इस मुलाकात की तस्वीर लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. तस्वीर में उनके साथ योग गुरु बाबा रामदेव गहन चर्चा करते दिख रहे […]

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आज बाबा रामदेव के साथ सुबह की चाय पी. इस दौरान दोनों में काफी गहरी बातचीत हुई. इस मुलाकात की तस्वीर लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. तस्वीर में उनके साथ योग गुरु बाबा रामदेव गहन चर्चा करते दिख रहे हैं.

तस्वीर शेयर करते हुए लालू ने बताया कि बाबा रामदेव उनके घर पर पहुंचे थे और दोनों ने सुबह की चाय साथ पी…. एक तस्वीर में लालू ने कैप्शन लिखा है कि बाबा रामदेव जी ने कहा- आप सामाजिक, राजनीतिक धरोहर हैं, देश की राजनीति के लिए आपका स्वस्थ रहना आवश्यक है”. कुशलक्षेम पूछने के लिए बाबा का धन्यवाद….

हालांकि तस्वीर में दोनों में से किसी के हाथ में चाय का प्याला नजर नहीं आ रहा है. सोशल मीडिया पर लालू यादव की ये तस्वीर लोगों के लिए चर्चा का विषय बन चुकी है जिसपर काफी कमेंट भी आ चुके हैं. कई लोगों ने लालू और रामदेव के इस मुलाकात पर मजाक बनाया.

गौरतलब है कि पिछले दिनों लालू यादव ने खुलकर पीएम मोदी के नोटबंदी का विरोध किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >