खेतों की सिंचाई को राज्यभर में 90 हजार निजी नलकूप लगेंगे

खेतों की सिंचाई के लिए राज्यभर में 90 हजार निजी नलकूप लगाये जायेंगे. इस पर कुल 45000 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. इन निजी नलकूपों के निर्माण से राज्यभर में कुल 2.52 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का इंतजाम हो सकेगा. व

– निजी नलकूपों पर 45000 लाख रुपये खर्च करेगी सरकार – 20000 लाख खर्च कर 80 हजार शैलो नलकूप का निर्माण किया जायेगा संवाददाता, पटना खेतों की सिंचाई के लिए राज्यभर में 90 हजार निजी नलकूप लगाये जायेंगे. इस पर कुल 45000 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. इन निजी नलकूपों के निर्माण से राज्यभर में कुल 2.52 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का इंतजाम हो सकेगा. वहीं, दूसरी ओर 80 हजार शैलो नलकूप लगाये जायेंगे. इस पर कुल 20000 लाख रुपये खर्च होंगे. इससे राज्य के कुल 1.60 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था होगी. इसी तरह राज्यभर के कुल छह हजार राजकीय नलकूपों की मरम्मत और जीर्णोद्धार का कार्य कराया जायेगा. 99900 लाख रुपये खर्च होंगे. इन राजकीय नलकूपों की मरम्मत और जीर्णोद्धार से कुल 3.60 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी का इंतजाम हो सकेगा. चौथे कृषि रोड मैप में इन योजनाओं पर फोकस किया गया है. लघु जल संसाधन विभाग की ओर से इन योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >