लालू जी मर गए, कहानी खत्‍म… केवल छह शब्‍दों में विपक्ष का काम तमाम! जानिए किसने इस कदर तेजस्‍वी की उड़ाई धज्जियां

Anant Singh On Lalu Prasad Yadav health Tejashwi Yadav leadership : लालू जी मर गए… कहानी खत्म’ अनंत सिंह के इस बयान ने RJD के भविष्य और तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए बड़े सवाल!

Anant Singh On Lalu Prasad Yadav health Tejashwi Yadav leadership : अरे नहीं, नहीं, लालू जी को कुछ नहीं हुआ है! हमारी तरह आप भी चौंक गए होंगे. खैर, जो लाइन आप ऊपर हेडिंग में पढ़ रहे हैं वो बात हम नहीं कह रहे. ये शब्‍द अल्हड़ अंदाज और बेबाक बयान के लिए मशहूर बाहुबली विधायक अनंत सिंह के हैं. कम से कम शब्‍दों में यदि किसी को अपनी भावनाओं सहित अपनी पूरी बात कहना सीखना है तो वो मोकामा विधायक अनंत सिंह से क्‍लास ले सकता है. महज छह शब्दों में उन्होंने राजद की पूरी कहानी कह डाली है. उन्‍होंने न केवल आरजेडी के अस्तित्व पर सवाल उठाए बल्कि भविष्य भी बता दिया. यानी एक लाइन में उन्होंने पूरी की पूरी रामायण कह दी है.

क्या बोले अनंत सिंह

‘लालू जी मर गए… कहानी खत्म! दरअसल ये लाइन उन्होंने उस सवाल के जवाब में कही जब उनसे यह पूछा कि RJD का आरोप है कि बीजेपी ने Nitish Kumar को हाईजैक कर रखा है? पहले तो अनंत सिंह ने कहा, ‘ओक्‍कर नाम त आपे लोग लेते हैं, त नाम लोग जानता है… बच का गया है… लालू जी मर गए कहानी खत्म. दोसरा पार्टी से टिकट लेवे पड़ेगा’… ए गो विधायक नहीं रहेगा 5 साल में… कुल्‍ले ऐन्‍ने जाएगा, उन्‍ने जाएगा धीरे-धीरे कहानी खत्म.  
हिंदी अनुवाद ::  (उसका नाम तो आप लोग ही लेते है, तो लोग नाम भी जानते हैं बच क्‍या गया है… लालू जी मर गए कहानी खत्‍म… दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए टिकट लेना पड़ेगा, पांच साल में RJD के पास एक विधायक नहीं बचेगा.. सभी विधायक इधर, उधर चले जाएंगे पार्टी खत्म)

ये कहना चाहते हैं अनंत सिंह

आइए, अब आपको ये समझाते हैं कि आखिर Anant Singh कहना क्या चाहते हैं. लालू यादव तो जिंदा हैं! लेकिन वो उम्र और बीमारी के कारण राजनीतिक रूप से सक्रिय नहीं हैं. इसलिए अनंत सिंह ने उनकी बीमारी और उनके सक्रिय राजनीति में न होने को ‘मर गए’ से संबोधित किया.
उन्होंने प्रभात खबर संवाददाता को यह भी साफ कर दिया कि 25 सीट जीतने वाली लालू प्रसाद यादव की पार्टी में का नाम लेने वाला कोई नहीं है.’ उन्होंने कहा कि ‘आप लोग उन लोगों (आरजेडी) का नाम लेते हैं तो लोगों को पता चलता है कि आरजेडी नाम की कोई पार्टी भी है.’

तेजस्वी के नेतृत्व पर उठाए सवाल

अनंत सिंह ने कहा, ‘ओक्‍कर नाम त आपे लोग लेते हैं, त नाम लोग जानता है… बच क्‍या गया है…! यह कह कर उन्होंने सीधे सीधे Tejashwi Yadav के लीडरशिप (LeaderShip) पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. साथ ही यह भी बता दिया कि उनकी पार्टी में अब केवल 25 विधायक बचे हैं. जो धीरे धीरे पांच साल में इधर, उधर किसी दूसरी पार्टी में चले जाएंगे और अंत में पार्टी खत्म हो जाएगी.’

दूसरी पार्टी के टिकट पर लड़े पडेगा चुनाव – अनंत

अनंत सिंह ने आरजेडी पर तीखा व्यंग भी किया. उन्होंने लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बाद आरजेडी के खत्म होने की भी बात कह दी है. उन्होंने अपने अंदाज में यह समझाने का प्रयास किया कि जब पार्टी के विधायक इधर, उधर चले जाएंगे तो पार्टी खत्म हो जाएगी. ऐसे में तेजस्वी यादव को भी चुनाव लड़ने के लिए दूसरी पार्टी का सहारा लेना पड़ेगा.

Also Read : नीतीश के बाद भी रहेगा वही सिस्टम! ‘साइकिल’ का उदाहरण देकर क्‍या समझाना चाहते हैं अनंत?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Keshav Suman Singh

बिहार-झारखंड और दिल्ली के जाने-पहचाने पत्रकारों में से एक हैं। तीनों विधाओं (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब) में शानदार काम का करीब डेढ़ दशक से ज्‍यादा का अनुभव है। वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में बतौर डिजिटल हेड बिहार की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले केशव नवभारतटाइम्‍स.कॉम बतौर असिसटेंट न्‍यूज एडिटर (बिहार/झारखंड), रिपब्लिक टीवी में बिहार-झारखंड बतौर हिंदी ब्यूरो पटना रहे। केशव पॉलिटिकल के अलावा बाढ़, दंगे, लाठीचार्ज और कठिन परिस्थितियों में शानदार टीवी प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। जनसत्ता और दैनिक जागरण दिल्ली में कई पेज के इंचार्ज की भूमिका निभाई। झारखंड में आदिवासी और पर्यावरण रिपोर्टिंग से पहचान बनाई। केशव ने करियर की शुरुआत NDTV पटना से की थी।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >