नोटबंदी पर लालू का सवाल, 50 से ज्यादा मौतों का जिम्मेदार कौन?

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आजएकबार फिर से ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीके नोटबंदी के फैसले को निशाने पर लिया है. लालू प्रसाद ने ट्वीटकर लिखा है कि नोटबंदी के कारण 50 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं. आखिर इसके लिए जिम्मेवार कौन है.उन्होंने आगे लिखा है कि सरकार या अपना सफेद […]

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आजएकबार फिर से ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीके नोटबंदी के फैसले को निशाने पर लिया है. लालू प्रसाद ने ट्वीटकर लिखा है कि नोटबंदी के कारण 50 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं. आखिर इसके लिए जिम्मेवार कौन है.उन्होंने आगे लिखा है कि सरकार या अपना सफेद धन बदलवाने या निकलवाने वाला स्वयं, मोदी जवाब दो?

मालूम हो कि इससे पहले लालू प्रसाद यादव ने अपने एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी के लिए लिखा है कि उन्होंने अपने पूंजीपति मित्रों को बख्श दिया है और गरीबों के पेट की सारी आंतें ही निकाल दी हैं. राजद सुप्रीमो ने पहले भी एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदीके नोटबंदीकेफैसले को नौटंकी करार देते हुए इसे वापस लेने की सलाह दे चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >