हक के लिए ससुराल में पहुंच कर दिया धरना

बाढ़ : ससुराल में न्याय मांगने को लेकर बाढ़ के सलेमपुर मोहल्ले में रविवार की दोपहर सोनी ने ससुराल के मुख्य द्वार पर बैठ कर बैनर के साथ प्रदर्शन किया. वहीं , जमीन पर बैठ कर पति और ससुराल वालों पर कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की. जानकारी के अनुसार सोनी ने विक्की के […]

बाढ़ : ससुराल में न्याय मांगने को लेकर बाढ़ के सलेमपुर मोहल्ले में रविवार की दोपहर सोनी ने ससुराल के मुख्य द्वार पर बैठ कर बैनर के साथ प्रदर्शन किया. वहीं , जमीन पर बैठ कर पति और ससुराल वालों पर कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की. जानकारी के अनुसार सोनी ने विक्की के साथ तीन वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था. बाद में दहेज की मांग को लेकर 10 दिन पूर्व ससुरालवालों ने मारपीट कर सोनी को घर से निकाल दिया. इस मामले को लेकर बाढ़ थाने में सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया था. पुलिस के अनुसार मामले को लेकर अनुसंधान चल रहा है. इसमें विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >