जेपी का संपूर्ण क्रांति का नारा आज भी प्रासंगिक : CM नीतीश

पटना : लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 114वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मुख्यमंत्री ने आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में लोकनायक को याद किया. चरखा समिति परिसर में पहुंच कर मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं उनकी धर्मपत्नी जयप्रभा जी को सादर नमन […]

पटना : लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 114वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मुख्यमंत्री ने आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में लोकनायक को याद किया. चरखा समिति परिसर में पहुंच कर मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं उनकी धर्मपत्नी जयप्रभा जी को सादर नमन किया.
इस मौके पर उन्हाेंनेे कहा कि आजादी के बाद बदलते परिस्थिति को देखते हुए 1974 में लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया. उनका संपूर्ण क्रांति का नारा आज भी प्रासंगिक है. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, विधायक श्याम रजक, विधायक पूनम देवी, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह आदि उपस्थित थे. उधर, जदयू के राष्ट्रीय कार्यालय नयी दिल्ली में भी लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती मनायी गयी.
डीजीपी पीके ठाकुर, आयुक्त आनंद किशोर, आइजी नैय्यर हसनैन खान, डीआइजी शालीन, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल, एसएसपी मनु महाराज, सामाजिक कार्यकर्ता छोटू सिंह, शिव शंकर निषाद, मिथिलेश कुमार संह, राजकिशोर कक्कू एवं श्याम किशोर शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. इस अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन एवं भजन कीर्तन का गायन किया.
पटना. केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने कहा है कि लोकनायक हमारे प्रेरणास्रोत हैं. जेपी के कारण ही समाज भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं व्यवस्था परिवर्तन की सार्थक लड़ाई लड़ सका. वे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के अगुआ थे. कुमार जेपी की जयंती पर उनके आवास चरखा समिति में जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उनके साथ केंद्रीय विधि एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी जेपी की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी ठाकुर भी चरखा समिति जाकर मूर्ति पर माल्यार्पण किया. तथा चित्र-प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया. इस अवसर पर विरोधी दल के मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा, प्रदेश महामंत्री व विधान पार्षद डॉ. सूरज नंदन कुशवाहा, प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, संजय मयूख, ब्रजेश सिंह रमण, प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र सिंह, विधायक नितिन नवीन, अनिल शर्मा आदि मौजूद थे.
जेपी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लड़ते रहे : पूर्वे
राजद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि लोकनायक जेपी जीवन पर्यंत लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करते रहे. वे प्रदेश कार्यालय में आयोजित जेपी के 114 वीं जयंती कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जेपी ने संपूर्ण क्रांति के नारा के साथ सत्ता परिवर्तन भी कराया.
इस अवसर पर लोकनायक के चित्र पर माल्यार्पण करने वालों में पूर्व सांसद राजनीति प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक डॉ विनोद कुमार यादवेेंदु, बल्ली यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने लोकनायक के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >