रघुवंश बोले, पार्टी के साथ हूं, अभिव्यक्ति की है आजादी

पटना/भगवानपुर : हुबली और राजद नेता शाहबुद्दीन की रिहाई के बाद महागंठबंधन में वाकयुद्ध जारी है. पत्रकारों से बातचीत में राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि मैं पूरी तरह पार्टी के साथ हूं. पार्टी के निर्णय का पालन करता हूं. उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ हूं, अभिव्यक्त की आजादी है. […]

पटना/भगवानपुर : हुबली और राजद नेता शाहबुद्दीन की रिहाई के बाद महागंठबंधन में वाकयुद्ध जारी है. पत्रकारों से बातचीत में राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि मैं पूरी तरह पार्टी के साथ हूं.
पार्टी के निर्णय का पालन करता हूं. उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ हूं, अभिव्यक्त की आजादी है. मेरे बयान का विरोध करने वाले कल मेरे ही बयान को सही ठहरायेंगे. सिंह ने कहा कि यदि चुप रहेंगे तो प्रजातंत्र कैसे बचेगा? उन्होंने कहा कि मेरे पर लगाम लगाने वाले खुद बेलगाम हैं. मैंने क्या गलत बोला है, मैंने जो बोला उस बात को स्वयं लालू जी ने स्वीकार किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के इस बात को तूल देने से उनकी दाल गलनेवाली नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
JDU
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >