बिहार : नाबालिग को झांसा देकर छह महीने तक किया यौन शोषण

पटना : राजधानी पटना के सिटी इलाके में एक नाबालिग के साथ लगातार छह महीने तक यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के मुताबिक घटना सुलतानगंज थाना के घघा घाट मुहल्ले की है. इस बात का पता तब चला जब नाबालिग युवती गर्भवती हो गयी. युवती के परिजनों ने इस बाबत […]

पटना : राजधानी पटना के सिटी इलाके में एक नाबालिग के साथ लगातार छह महीने तक यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के मुताबिक घटना सुलतानगंज थाना के घघा घाट मुहल्ले की है. इस बात का पता तब चला जब नाबालिग युवती गर्भवती हो गयी. युवती के परिजनों ने इस बाबत सुलतानगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने परिजनों द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर आरोपी पप्पू नाम के मिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सूत्रों की माने तो पप्पू अपने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर लंबे समय से यौन शोषण कर रहा था.

पुलिस ने फिलहाल नाबालिग युवती का मेडिकल टेस्ट कराया है वहीं दूसरी ओर आरोपी पर पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >