बिहार : पटना में पूर्व मंत्री शाहिद अली के घर डकैती

पटना : बिहार की राजधानी पटना स्थित रूकनपुरा इलाके में पूर्व मंत्री एवं हम पार्टी के नेता शाहिद अली के घर भीषण डकैती हुई है. जानकारी के मुताबिक इस दौरान पूर्व मंत्री की राइफल भी चोरी हुई है. डकैती के दौरान अपराधी अलमारी में रखे स्वर्णाभूषण समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गये. फिलहाल […]

पटना : बिहार की राजधानी पटना स्थित रूकनपुरा इलाके में पूर्व मंत्री एवं हम पार्टी के नेता शाहिद अली के घर भीषण डकैती हुई है. जानकारी के मुताबिक इस दौरान पूर्व मंत्री की राइफल भी चोरी हुई है. डकैती के दौरान अपराधी अलमारी में रखे स्वर्णाभूषण समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गये. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक चोर पूर्व मंत्री की राइफल भी चुरा कर ले गये.साथ ही अलमारी में रखे सोने की चेन, चांदी के बर्तन समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गये. घटना के बाद भाजपा के नेता सुशील कुमार मोदी, संजीव चौरसिया और हम पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने मौके पर मुआयना किया और पूरे मामले की जानकारी ली.

हमके प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बताया कि शाहिद अली के घर में कोई नहीं था. परिवार के लोग रिश्तेदार के यहां गये हुए थे. जबकि शाहीद अली खुद ईद के मौके पर अपने इलाके में गये हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >