लालू का सुब्रमण्यम पर हमला, भाजपा के लिये भस्मासुर बने स्वामी

पटना : बीजेपी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी को लेकर भाजपा के अंदर मचे बवाल के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सुब्रमण्यम स्वामी को लाये थे सोनिया गांधी को गाली देने के लिये, अब स्वामी इन लोगों के माथे भस्मासुर बने हुए हैं. लालू से बिहार पुलिस […]

पटना : बीजेपी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी को लेकर भाजपा के अंदर मचे बवाल के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सुब्रमण्यम स्वामी को लाये थे सोनिया गांधी को गाली देने के लिये, अब स्वामी इन लोगों के माथे भस्मासुर बने हुए हैं. लालू से बिहार पुलिस द्वारा रेप पीड़िता का नाम फेसबुक पर सार्वजनिक करने संबंधी सवाल करने पर कहा कि पुलिसवाला से जा के पूछो न, हम तो आम तुड़वाने आये थे.

गौरतलब हो कि राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी कोलेकर भाजपा के अंदर खींचतान मची हुई है. हाल में स्वामी ने अपने बयान में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर रघुराम राजन पर निशाना साधा था और उनकी नीतियों के साथ उनकी देशभक्ति पर भी सवाल खड़े किये थे. जानकारी के मुताबिक पार्टी ने सुब्रमण्यम स्वामी के दो कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है, जिसमें उन्हें भाग लेने रविवार को मुंबई जाना था और दूसरे में चेन्नई में आरएसएस के कार्यक्रम में भाग लेना था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >