व्यापमं घोटाले में बिहार PMCH के सात छात्रों पर गिर सकती है गाज

पटना : मध्यप्रदेश में हुए व्यापमं घोटाले में पीएमसीएच के सात एमबीबीएस छात्रों पर गाज गिर सकती है. पीएमसीएच कॉलेज प्रशासन की ओर से इन सातों छात्रों की सूची तैयार कर ली गयी है. सीबीआइ की लिस्ट में भी इन सातों छात्रों का नाम शामिल है. इनमें कुछ जूनियर डॉक्टर तो बाकी एमबीबीएस के छात्र […]

पटना : मध्यप्रदेश में हुए व्यापमं घोटाले में पीएमसीएच के सात एमबीबीएस छात्रों पर गाज गिर सकती है. पीएमसीएच कॉलेज प्रशासन की ओर से इन सातों छात्रों की सूची तैयार कर ली गयी है. सीबीआइ की लिस्ट में भी इन सातों छात्रों का नाम शामिल है. इनमें कुछ जूनियर डॉक्टर तो बाकी एमबीबीएस के छात्र हैं.इन सभी का शैक्षणिक ब्योरा जुटा लिया गया है. इन छात्रों के अभिभावकों को भी सूचना दे दी गयी है.

सीबीआइ को सौंपी गयी सूची

पीएमसीएच के प्रिंसिपल डॉ. एसएन सिन्हा ने बताया कि बुधवार को सीबीआइ को सातो छात्रों की सूची सौंप दी जायेगी. इसके बाद आगे की कार्रवाई सीबीआइ के हाथ में होगी. 2008 से 2015 बैच तक के छात्रों को शामिल किया गया है. हालांकि उन्होंने इन छात्रों के नाम सार्वजनिक करने से मना कर दिया है.

व्यापमं घोटाले से जुड़े हैं तार

यहां बता दें कि व्यापमं घोटाले में राज्य के दो सौ छात्र-छात्राएं सीबीआइ जांच के घेरे में हैं. इसमें 38 छात्र-छात्राओं की पहली सूची सीबीआइ द्वारा जारी कर दी गयी है. जबकि अन्य कॉलेजों से जानकारी मांगी गयी है. वहीं एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर के 40 छात्र छात्राओं के शैक्षणिक रिकार्ड की छानबीन चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >