बोर्ड अध्यक्ष लालकेश्वर से भी पूछताछ, कंप्यूटर जब्त

छानबीन शुरू. बोर्ड से लेकर वीआर कॉलेज तक पहंुची एसआइटी टॉपर मामले में एसआइटी ने छानबीन शुरू कर दी है. उसने वैशाली के वीआर कॉलेज व बोर्ड में घंटों पूछताछ व जांच-पड़ताल के बाद दस्तावेज व कंप्यूटर जब्त किया है. इससे अहम खुलासा हो सकता है. पटना/हाजीपुर : टॉपर्स मामले में चार छात्रों समेत सात […]

छानबीन शुरू. बोर्ड से लेकर वीआर कॉलेज तक पहंुची एसआइटी

टॉपर मामले में एसआइटी ने छानबीन शुरू कर दी है. उसने वैशाली के वीआर कॉलेज व बोर्ड में घंटों पूछताछ व जांच-पड़ताल के बाद दस्तावेज व कंप्यूटर जब्त किया है. इससे अहम खुलासा हो सकता है.
पटना/हाजीपुर : टॉपर्स मामले में चार छात्रों समेत सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद डीजीपी पीके ठाकुर के निर्देश पर विशेष जांच टीम (एसआइटी) का गठन कर दिया गया है. एसआइटी की तीन अलग-अलग टीमें पूरे मामले की जांच के लिए मंगलवार को पटना में बिहार बोर्ड, इंटर काउंसिल और वैशाली के विशुन राय कॉलेज व जीए इंटर कॉलेज पहुंचीं, जहां पूछताछ के बाद आवश्यक दस्तावेज व कंप्यूटर को जब्त कर लिया.
डीएसपी विधि-व्यवस्था डाॅ मो शिबली नोमानी के नेतृत्व में पुलिस टीम वैशाली पहुंची थी और विशुन राय कॉलेज, कीरतपुर, भगवानपुर व जीए इंटर कॉलेज, हाजीपुर के प्रशासन से पूछताछ की. इसके बाद इंटर परीक्षा से जुड़े तमाम कागजात लेकर लौट गयी. दूसरी टीम पटना के फ्रेजर रोड स्थित बिहार बोर्ड कार्यालय पहुंची, जहां बोर्ड के अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह से पूछताछ की और उनके कार्यालय का कंप्यूटर जब्त कर लिया. एक और टीम इंटर काउंसिल कार्यालय पहुंची, जहां बोर्ड के
बोर्ड अध्यक्ष लालकेश्वर से…
सचिव हरिहर नाथ झा से पूछताछ की गयी. वहां एसआइटी की टीम अभी जांच-पड़ताल कर रही थी कि पीछे से बोर्ड के अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह भी वहां पहुंच गये. करीब तीन घंटे से अधिक समय तक टीम रुकी रही और लैपटॉप, कंप्यूटर व रिजल्ट से जुड़े तमाम दस्तावेज अपने साथ ले गयी. चारों नामजद टॉपर विशुन राय कॉलेज, कीरतपुर भगवानपुर के विद्यार्थी हैं. जबकि जीए इंटर कॉलेज, हाजीपुर में विशुन राय कॉलेज का परीक्षा केंद्र था, जबकि बालक हाइस्कूल, राजेंद्रनगर, पटना में कॉपी की जांच की गयी थी. एसआइटी के प्रमुख एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि परीक्षा से जुड़े कागजात व कंप्यूटर आदि जब्त किये गये हैं. पूरे मामले की जांच की जा रही है.
इंटर िरजल्ट धांधली : चार टॉपर्स समेत सात नामजद
इन पर प्राथमिकी
सौरभ श्रेष्ठ, साइंस टॉपर
राहुल कुमार, थर्ड साइंस टॉपर
रूबी राय, ऑर्ट्स टॉपर
शालिनी राय
वीआर कॉलेज के संचालक
जीए इंटर कॉलेज, हाजीपुर (परीक्षा केंद्र) का अधीक्षक
हाइस्कूल, राजेंद्रनगर, पटना (मूल्यांकन केंद्र) के अधीक्षक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >