BIHAR : इंटर आर्ट्स का रिजल्ट घोषित, 56.73 फीसदी परीक्षार्थी हुए पास, रूबी राय बनी टॉपर, देखें रिजल्ट

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शनिवार को इंटर आर्ट्स और वोकेशनल स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया. इंटर आर्ट्स में जहां 56.73 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए. वहीं वोकेशनल कोर्स में 62.02 फीसदी परीक्षार्थी को सफलता मिली है. इंटर आर्ट्स के रिजल्ट में पूरी तरह लड़कियों का दबदबा रहा. इस बार 17 परीक्षार्थी को […]

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शनिवार को इंटर आर्ट्स और वोकेशनल स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया. इंटर आर्ट्स में जहां 56.73 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए. वहीं वोकेशनल कोर्स में 62.02 फीसदी परीक्षार्थी को सफलता मिली है. इंटर आर्ट्स के रिजल्ट में पूरी तरह लड़कियों का दबदबा रहा. इस बार 17 परीक्षार्थी को टॉप टेन में शामिल किया गया. 17 परीक्षार्थी में 16 लड़कियों ने टॉप टेन में जगह बनायी है. जबकि सिर्फ एकछात्र राजू कुमार ही प्रदेश भर में टॉप टेन में आ सके.

सबसे बड़ी बात है कि 2015 की तरह इस बार भी टॉप फाइव में छात्राएं ही शामिल है. आर्ट्स में वीआर कॉलेज किरतपुर, राजाराम भगवानपुर, वैशाली की छात्रा रूबी राय को स्टेट टॉपर रही है. रूबी राय को 444 अंक प्राप्त हुए है. वहीं दूसरे स्थान पर शारदा जीके कॉलेज, महेशखुट खगड़िया की छात्रा कृति भारती रही. कृति भारती को 408 अंक प्राप्त हुए है. 201 अंक प्राप्त कर एसयूके प्लस टू स्कूल प्रतापगंज, सुपौल की छात्रा खुशबू कुमारी तीसरे स्थान पर रही है.

रिजल्ट घोषित करते हुए बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. लालकेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि इस बार आर्ट्स पिछले साल की अपेक्ष्क्षा कम रहा है. रिजल्ट में लड़कियां अधिक सफल हुई है. जहां लड़कों का पास प्रतिशत 56.56 फीसदी रहा वहीं लड़कियां इस बार 56.85 प्रतिशत पास की है.

इंटर आर्ट्स का रिजल्ट 2015 की तुलना में इस बार 29.74 फीसदी कम हुआ है. 2015 में इंटर आर्ट्स में 86.47 फीसदी परीक्षार्थी को सफलता मिली थी वहीं 2016 में मात्र 56.73 फीसदी परीक्षार्थी को ही सफलता मिल पायी है. इंटर आर्ट्स में कुल 510903 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इंटर आर्ट्स रिजल्ट में प्रथम श्रेणी में इस बार मात्र 11.81 फीसदी विद्यार्थी ही पास कर पायें. जो पिछले साल की तुलना में 19.25 फीसदी रिजल्ट कम हुआ है.

कृपया रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

टॉपर की सूची….


जानकारी के मुताबिक पास होने वाले छात्रों में अररिया जिला टॉप पर रहा. अररिया से 80.06 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं. वहीं राज्य भर में दूसरे स्थान पर कटिहार जिला रहा, जहां से 77.95 फीसदी विद्यार्थी सफल रहे.जबकि तीसरे स्थान पर रहे भागलपुर से 71.80 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए. इसी तरह पश्चिमी चंपारण से 71.62%, मुजफ्फरपुर से 70.98%, नालंदा 59.50%, पटना 57.44%, रोहतास 27.66%, गया 32.63%, सहरसा 37.77%, औरंगाबाद 41.68% और भोजपुर का पास प्रतिशत 42.68% रहा हैं.

परीक्षाफल के महत्वपूर्ण विश्लेषण…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >