जेल में बंद छात्र को कर दिया प्रथम श्रेणी से पास, पढ़ें

पटना : बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा साइंस के प्रकाशित रिजल्ट में मिलने वाली गड़बड़ी लगातार सामने आ रही है. स्क्रूटनी को लेकर छात्रों के हंगामे के बाद अब गणित की परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले छात्र को प्रथम श्रेणी से पास करने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक बोर्ड ने एक […]

पटना : बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा साइंस के प्रकाशित रिजल्ट में मिलने वाली गड़बड़ी लगातार सामने आ रही है. स्क्रूटनी को लेकर छात्रों के हंगामे के बाद अब गणित की परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले छात्र को प्रथम श्रेणी से पास करने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक बोर्ड ने एक ऐसे परीक्षार्थी को प्रथम श्रेणी से पास किया है जो एक या दो पेपर की परीक्षा देने के बाद जेल चला गया था लेकिन बोर्ड द्वारा उसे प्रथम श्रेणी से पास दिखाया गया है.

जेल में बंद था छात्र

जानकारी के मुताबिक बिहारीगंज के हंसी लाल मंडल कॉलेज के छात्रों का परीक्षा केंद्र टीपी कॉलेज मधेपुरा था. तीन मार्च को वहां परीक्षा दे रहे अभिजीत कुमार सिंह ने परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस वालों से मारपीट की. उसके बाद परीक्षार्थी अभिजीत जिसका रोल नंबर 40008 और रॉल कोड 63025 था उसे गिरफ्तार कर लिया गया. अभिजीत की गिरफ्तारी की खबर स्थानीय अखबारों में भी प्रमुखता से छापी गयी. 4 मार्च को पुलिस ने उक्त छात्र को जेल भेज दिया और चार मार्च को ही गणित की परीक्षा थी.

प्रथम श्रेणी से पास हुआ अभिजीत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिजीत को ना सिर्फ प्रथम श्रेणी से पास किया गया है. इतना ही नहीं जिस दिन गणित की परीक्षा थी उस दिन अभिजीत जेल में था लेकिन उसे गणित में 62 अंक दिये गये हैं. इस बात की पुष्टि टीपी कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक ने भी की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >