बिहार में पूर्ण शराबबंदी पर तेजस्वी का ट्वीट, कहा- नशा छाेड़ाे, समाज जोड़ो…

पटना : राज्य सरकारद्वाराआज पूर्ण शराबबंदीको लेकर लियेगये फैसले का स्वागत करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि महिलाओं और बच्चों का शराबबंदी के प्रति उत्साह व समर्थन को देखते हुए बिहार में पूर्ण शराबबंदीको लागू किया गया है. इसके साथ ही उन्होंनेट्वीट करआगे कहा, नशा छोड़ो, समाज जोड़ो…जय हो. गौर हो […]

पटना : राज्य सरकारद्वाराआज पूर्ण शराबबंदीको लेकर लियेगये फैसले का स्वागत करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि महिलाओं और बच्चों का शराबबंदी के प्रति उत्साह व समर्थन को देखते हुए बिहार में पूर्ण शराबबंदीको लागू किया गया है. इसके साथ ही उन्होंनेट्वीट करआगे कहा, नशा छोड़ो, समाज जोड़ो…जय हो.

गौर हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य में पूरी तरह देशी, मसालेदार और विदेशी खराब के उत्पादन और बिक्री तथा पीने पिलाने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया. कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेस को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में चार दिनों में ही शराब के खिलाफ वातावरण बन गया और सरकार ने पूर्ण शराबबंददी का फैसला लिया है. कैबिनेट की बैठक के तत्काल बाद उत्पाद विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है. इसे सोमवार को ही तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >