RJD के पूर्व सांसद रघुवंश प्रसाद के घर भीषण चोरी

पटना : आम लोगों की कौन कहे इन दिनों शातिर चोरों ने राजधानी में नेताओं के घरों को निशाना बनाना शुरू किया है. अभी हाल में फुलवारी के अलीनगर में जदयू के राज्यसभा सांसद गुलाम रसूल बलियावी के घर में चोरों ने तांडव किया था और तीन लाख रुपये के गहने के अलावे नकदी लूटकर […]

पटना : आम लोगों की कौन कहे इन दिनों शातिर चोरों ने राजधानी में नेताओं के घरों को निशाना बनाना शुरू किया है. अभी हाल में फुलवारी के अलीनगर में जदयू के राज्यसभा सांसद गुलाम रसूल बलियावी के घर में चोरों ने तांडव किया था और तीन लाख रुपये के गहने के अलावे नकदी लूटकर ले गये थे. अभी उस घटना के कुछ दिन ही हुए कि बेखौफ चोरों ने राजद के पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के घर में चोरी को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक चोरी की यह घटना रघुवंश प्रसाद सिंह के पटना स्थित कौटिल्य नगर आवास में हुई है.

घटना के बाद प्रशासन के साथ पुलिस के भी हाथ पांव फूल गये हैं. हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि कितने की चोरी हुई है लेकिन पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. कुछ इसी तरह सांसद बलियावी बजट सत्र में भाग लेने दिल्ली गये हुए थे जिसका फायदा उठाकर चोरों ने उनके पूरे घर को लूट लिया. रघुवंश प्रसाद सिंह के घर में हुई चोरी एक बार फिर पुलिस के लिये चुनौती बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >