पटना में बैंक लूट कर भाग रहे लुटेरे का लोगों ने काट दिया हाथ

पटना : राजधानी पटना में बैंक लुटने आये लुटेरों को लोगों जमकर पीटा इतना ही नहीं लुटेरों को पकड़ने के बाद लोगों ने उनके हाथ काट दिये. घटना के बाद से इलाके में काफी दहशत है वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. मामला राजधानी के रूपसपुर थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा […]

पटना : राजधानी पटना में बैंक लुटने आये लुटेरों को लोगों जमकर पीटा इतना ही नहीं लुटेरों को पकड़ने के बाद लोगों ने उनके हाथ काट दिये. घटना के बाद से इलाके में काफी दहशत है वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. मामला राजधानी के रूपसपुर थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच का है. रोजाना की तरह समय पर बैंक खुला और लोग अपने-अपने काम से बैंक पहुंचने लगे. इतने में वहां दिन-दहाड़े बैंक पहुंचे लुटेरों ने बैंक से पौने दो लाख रुपये लूट लिये. बैंक लूट कर फरार हो रहे एक अपराधी को गुस्सायी भिड़ ने दबोच लिया. चार की तादाद में पहुंचे अपराधियों ने फायरिंग भी की.

फिर भी भिड़ ने साहस दिखाते हुए एक लुटेरो को दबोच लिया. इस घटना में एक ग्राहक के घायल होने की भी खबर है. गुस्सायी भिड़ ने पकड़े गये अपराधी का हाथ काट डाला. मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले का जायजा लिया. लूट की रकम बरामद कर ली गयी है. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पटना के एसएसपी मनु महाराज भी मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का जायेजा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >