बीपीएससी : 70वीं मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं कर सकते हैं डाउनलोड, 24 तक आपत्ति का मौका

बीपीएससी ने एकीकृत 70वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की उत्तरपुस्तिका जारी कर दी गयी है.

संवाददाता, पटना बीपीएससी ने एकीकृत 70वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की उत्तरपुस्तिका जारी कर दी गयी है. आयोग ने बताया है कि सभी अभ्यर्थियों की अमूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गयी हैं. अभ्यर्थी 14 से 24 नवंबर तक आयोग की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in व bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर उत्तर पुस्तिका डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर किसी उम्मीदवार को डाउनलोड की गयी उत्तर पुस्तिका में कोई त्रुटि दिखाई देती है, तो वे 24 नवंबर तक अपनी आपत्ति आयोग को इमेल के माध्यम से भेज सकते हैं. इसके लिए आयोग का इमेल examcontroller-bpsc@gov.in जारी किया गया है. निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा. साथ ही, आयोग ने यह भी कहा है कि अन्य किसी माध्यम से भेजी गयी आपत्तियां स्वीकार नहीं की जायेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag pradhan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >