पटना में तैलिक साहू सभा का प्रतिभा सम्मान समारोह, 70वीं BPSC के 80 से अधिक सफल अभ्यर्थियों को किया गया सम्मानित

70th BPSC Successful Candidates: पटना के साहू समाज भवन में 70वीं बीपीएससी परीक्षा के 80 से अधिक सफल अभ्यर्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 आयोजित किया गया. बिहार सरकार के मंत्री राम चंद्र प्रसाद साह और पटना की मेयर सीता साहू समेत कई गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे. सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.

70th BPSC Successful Candidates: पटना स्थित साहू समाज भवन सभागार में तैलिक साहू सभा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफल 80 से अधिक प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में सफल अभ्यर्थियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और मोमेंटो भेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया गया.

मंत्री राम चंद्र प्रसाद साह समेत कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

समारोह में बिहार सरकार के मंत्री राम चंद्र प्रसाद साह, पटना की मेयर सीता साहू, तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू विधायक, प्रदेश उपाध्यक्ष साहू भूपाल भारती, महेंद्र प्रसाद, राम चरित्र साहू, संजय कुमार साह, प्रदेश कोषाध्यक्ष रेखा गुप्ता, संयुक्त मंत्री सुनील प्रसाद समेत बिहार के विभिन्न जिलों से आए समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे.

मुख्य अतिथियों ने किया दीप प्रज्वलन

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की हुई शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. इसके बाद बिहार के विभिन्न जिलों से चयनित 80 से अधिक अभ्यर्थियों को सम्मानित अतिथियों द्वारा सम्मान प्रदान किया गया.

सम्मान पाने वालों में सीडीओ, डीएसपी समेत कई अन्य पदाधिकारी शामिल थे. खास बात यह रही कि सम्मानित होने वाली महिला अधिकारियों की संख्या भी काफी अधिक रही.

रणविजय साहू ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

समारोह की अध्यक्षता तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू ने की. वहीं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सिम्मी प्रसाद ने सफल मंच संचालन किया.

कार्यक्रम में समाज के लोगों ने सफल अभ्यर्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संदेश दिया.


70th BPSC अभ्यर्थियों की फोटो

सफल अभ्यर्थियों ने देखा निर्माणाधीन महिला छात्रावास

कार्यक्रम के दौरान सफल अभ्यर्थियों को निर्माणाधीन साहू समाज महिला छात्रावास का भ्रमण भी कराया गया. इस दौरान छात्रावास की परिकल्पना, निर्माण कार्य और भविष्य में समाज की बेटियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई.

यह छात्रावास समाज की छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है.

मंत्री ने सफल अभ्यर्थियों को दी शुभकामनाएं

बिहार सरकार के मंत्री राम चंद्र प्रसाद साह ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थी अपनी प्रतिभा, मेहनत, समर्पण और सेवा भावना से समाज और राष्ट्र का गौरव बढ़ाएं. उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी.

ALSO READ: बिहार में शुरू हुई हेली टूरिज्म सेवा: इतने काम किराए में करें वाल्मीकिनगर की हवाई सैर, 18 जुलाई से उड़ान, आज से बुकिंग शुरू


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >