पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के गुरुवार को 704 नये मामले सामने आये. नये मामलों के सामने आने के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 13978 हो गयी है. राजधानी पटना में सबसे अधिक 132 मामले सामने आये. वहीं, पटना और सटे जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 340 मामले सामने आये.
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के गुरुवार को राजधानी और पटना जिले से सटे जिलों में कोरोना का संक्रमण ज्यादा है. कोरोना वायरस संक्रमण कुल 704 मामलों में से 340 मामले राजधानी पटना और सटे जिलों में सामने आये. पटना में 132, वैशाली में 73, बेगूसराय में 44, नालंदा में 42, समस्तीपुर में 19, सारण में 15, लखीसराय में 08, अरवल में 05 और भोजपुर में 02 मामले सामने आये.
इसके अलावा बिहार के अन्य जिलों में कुल 364 मामले सामने आये. भागलपुर में 63, मुजफ्फरपुर में 39, खगड़िया में 37, मुंगेर में 29, पश्चिम चंपारण में 23, बांका में 20, रोहतास में 19, सिवान में 18, गोपालगंज में 17, बक्सर में 11, पूर्वी चंपारण में 11, गया में 10, अररिया में 08, किशनगंज में 08, मधुबनी में 08, औरंगाबाद में 07, नवादा में 07, सुपौल में 07, दरभंगा में 04, कटिहार में 04, पूर्णिया में 04, कैमूर में 03, शिवहर में 03, जमुई में 01 और सीतामढ़ी में 01 मामले सामने आये.
उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी और झारखंड के गिरिडीह निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमित मिला है. दोनों व्यक्तियों का सैंपल पटना से लिया गया था. स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों के चेन का पता लगाया जा रहा है.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बिहार में अब तक पाये गये 13978 कोरोना संक्रमित लोगों में से 9541 मरीज ठीक हो चुके हैं. इसके साथ ही ठीक होनेवालों का प्रतिशत घट कर 68.26 हो गया है. मालूम हो कि कोरोना संक्रमण से ठीक होनेवालों का प्रतिशत बुधवार को 71.88 फीसदी था.
Posted By : Kaushal Kishor
